PUNJAB के लुधियाना में बड़ा गैस लीक हादसा, मरने वालों की संख्या 11 तक पहुंची, और जानमाल के नुकसान की आशंका

पंजाब के लुधियाना जिले में एक किराना दुकान से जहरीली गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत हो गई। कई लोग इस हादसे में बेहोश भी हो गए। इसके बाद यहाँ पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। नाकेबंदी करते हुए पंजाब पुलिस किसी भी व्यक्ति को घटना स्थल की तरफ जाने नहीं दे रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। पुलिस यहाँ ड्रोन की मदद भी ले रही है ताकि छतों से ही ये पता चल सके की कहीं किसी घर की छत पर इस गैस से प्रभावित व्यक्ति तो बेहोशी की हालत में नहीं पड़ा हो।

आपको बता दें की ये हादसा लुधियाना के ग्यासपुर इलाके में हुआ है। पुलिस के अनुसार ग्यासपुरा (giaspura) इलाके में दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पहुंच चुकी हैं। साथ ही यहाँ एंबुलेंस का भी इंतजाम किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक हुई इस गैस लीक से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोगों ने दावा किया कि गैस पास की ही दुकान से लीक हुई है। जैसे ही इस बारे में आसपास के लोगों को जानकारी मिली, सब लोग इधर उधर भागने लगे। इस घटना के बाद ज्यादातर लोग भागकर दूर पहुंच गए हैं।

लुधियाना वेस्ट की एसडीएम स्वाती ने मीडिया को बताया कि यह गैस लीक होने का ही मामला है। एनडीआरएफ की टीम भी यहां पहुंच चुकी है। टीम और पुलिस द्वारा लोगों को रेस्क्यू करने का काम किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार गैस लीक होने वाले सोर्स का पता टेक्निकल टीम अपनी जांच के बाद बताएगी। जिससे नुकसान हुआ है वो गैस कौन सी है, इसका खुलासा भी अभी नहीं हुआ है और एक्सपर्ट की टीम की रिपोर्ट के बाद ही इस बात का पता चलेगा। ये खबर आप देश के सबसे तेजी से बढ़ते न्यूज पोर्टल yuvaportal.com पर पढ़ रहे हैं।

बताया जा रहा है की मृतकों में 5 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। हादसे में मरने वालों की पहचान सौरव (35), वर्षा (35), आर्यन (10), चूलू (16), अभय (13), अज्ञात महिला (40), अज्ञात महिला (25), कल्पेश (40), अज्ञात पुरुष (25) के अलावा नीतू देवी और नवनीत कुमार के रूप में हुई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने इस ट्वीट में कहा,’ लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है। पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं और लोगों की हर संभव मदद की जा रही है।’

Related Articles
Next Story
Share it